| News Details |
Manifestation and Goal Setting: Turning Thoughts into Action
Posted on 08/09/2026
Manifestation and Goal Setting पर व्याख्यान
पलवल, 8 सितंबर 2026:
राजकीय कन्या महाविद्यालय, पलवल (कुरुक्षेत्र) में “Manifestation and Goal Setting: Turning Thoughts into Action” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की वक्ता आस्था राजपाल, Wellness Coach एवं Art of Living Trainer रहीं। उन्होंने Manifestation के 6 Core Principles समझाते हुए Positive Thinking, Visualization एवं Self-Belief के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, लक्ष्य निर्धारण में What, Why और How की भूमिका को स्पष्ट किया तथा विद्यार्थियों को विचारों को सकारात्मक कार्यों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में रूपा गुप्ता, बिरिंदर कौर एवं डॉ. श्रेष्ठा उपस्थित रहीं। डॉ. मंजू ने मंच संचालन किया तथा पूनम बागी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
|